चम्पावत।  लोहाघाट के ग्राम पंचायत कलीगांव  निवासी व हरियाणा सरकार में पीसीएस अफसर अनुप्रिया राय ने यूपीएससी परीक्षा में देश में 29वीं रैंक प्राप्त की है।

एसडीएच लोहाघाट में तैनात चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय और फार्मासिस्ट किरन राय की पुत्री अनुप्रिया ने जवाहर नवोदय और एबीसी एल्मामेटर से पढ़ाई करके दिल्ली विवि से स्नातक परीक्षा में टॉप किया है।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

पूर्व में पहले ही प्रयास ने अनुप्रिया ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। आठ माह बाद ही अनुप्रिया ने यूपीएससी परीक्षा में भी देश में 29वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी फोन पर अनुप्रिया को बधाई दी है। अनुप्रिया की उपलब्धि पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. सोनाली मंडल, विष्णुगिरी गोस्वामी, सुरेश पाटनी ने बधाई दी।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.