ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

नैनीताल। पहाड़ो में गुलदार के हमले से जान गवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। क्षेत्र में आये दिन गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं।

मंगलवार देर शाम ओखलढुंगा में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। आनन फानन में लोगों के पहुँचने तक गुलदार ने महिला को बुरी तरह उधेड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार शांति देवी 49 निवासी ओखलढुंगा बेतालघाट रोज की तरह घर के पास में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। वही पास में घात लगाएं गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

जब तक लोग कुछ समझ पाते गुलदार ने महिला को बुरी तरह नोच कर मार डाला। आनन फानन में लोगो ने वन विभाग पुलिस को घटना की सूचना दी। देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुँचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी।

परिवार के मुताबिक शान्ति देवी के दो पुत्र है। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि लगातार क्षेत्र में गुलदार का आतंक है। कहा शनिवार को गाँव मे भैंस को गुलदार ने पंजा मारा था।

वन विभाग पहले ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड लेता तो दुर्घटना होने से रोकी जा सकती थी। 

ग्रामीण भय में जीने को मजबूर हैं विभाग जल्द गुलदार को आदमखोर घोषित कर पिंजरा लगाकर पकड़े जिससे भय का माहौल खत्म हो सके।

यह भी पढ़ें :  जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, धोखाधड़ी, भूमि विवाद और अवैध निर्माण समेत कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

You missed

error: Content is protected !!