ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजानैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOCहल्द्वानी झपटमारी का 48 घंटे में खुलासा, SOG-मुखानी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल बरामद
खबर शेयर करे -

नैनीताल मे भाजपा से पालिका अध्यक्ष की उमीदवार जीवंती भट्ट के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल सात नम्बर राम लीला मैदान से महा रैली का आयोजन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने आज
भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल द्वारा नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी के नेतृत्व में नगर पालिका नैनीताल अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी  जीवंती भट्ट जी के लिए एक भव्य रेली भ्रमण का कार्यक्रम किया जो कि बिरला चुंगी में एकत्रीकरण होने के बाद तारा हाल रोड, बस्ती,होते हुए हनुमान मंदिर, चुना धारा, होते हुए रालमलीला ग्राउंड, सात नंबर, चार्टन लॉज,अमरालय,पोस्ट ऑफिस होते हुए मोहन को चौराहे पर समाप्त हुआ।

नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य रैली निकाली। यह रैली नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित की गई। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और पोस्टर उठाए और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेगी।
कार्यकर्ताओं ने भारी जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया, जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की वे आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन दें ताकि नगर में विकास की गति तेज हो सके।

यह भी पढ़ें :  जनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!