रानीखेत। हिमालय क्रान्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय के नेतृत्व में आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को सल्ट खुमार स्थित शहीद स्मारक में जाकर स्वतंन्रता सेनानियों के वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया।यह यात्रा शहीद स्थल से शशिखाल, देवालय, झडगांव, टुकरा, मरच्यूला, शंकरपुर, सल्ड महादेव, खिरणीखाल, अदालीखाल, जडाऊखांद होते हुए धूमाकोट में रात्रि विश्राम किया।

जनसंपर्क अभियान कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, द्वाराहाट,सल्ट विधानसभा से होते हुए पौड़ी जिला लैंसडौन विधानसभा में प्रवेश किया। पौड़ी जिला में प्रवेश करने पर पौड़ी जिला के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश रावत ने यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का स्वागत किया।

मुख्य मुख्य बाजारों में जनता को पहाड़ बचाओ पहाड़ बसाओ अभियान के तहत समर्पित हिमालय क्रान्ति पार्टी द्वारा जनसंपर्क किया जिसे क्षेत्रीय लोगों द्वारा पार्टी के एक परिवार एक रोजगार के विजन की सराहना की, सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस यात्रा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,लाल सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव बिशन सिंह नेगी, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत बेलवाल, जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह सल्ट विधानसभा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बंगारी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राम दत्त,श्री लक्ष्मण सिंह नेगी जी, श्री सूर्य प्रकाश पुरोहित जी, लक्ष्मण सिंह रावत जी, बुद्धि बल्लभ सती जी, श्री ए एस मेहरा जी,हीरा सिंह बिष्ट जी, श्री रमेश चंद्र शर्मा जी, श्री सगत सिंह जी श्री अशोक सिंह, के सीएस नेगी, महेंद्र सिंह बिष्ट एवं अनेक गणमान्य लोग इस अभियान में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.