ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजानैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOCहल्द्वानी झपटमारी का 48 घंटे में खुलासा, SOG-मुखानी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के ठंडी सड़क से बाइक और कार रैली निकाल कर पूरे नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

शक्ति प्रदर्शन में मेयर प्रत्याशी ललित जोशी सहित कांग्रेस के हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि हल्द्वानी से परिवर्तन की बाजार शुरू हो चुकी है। और कांग्रेस के लिए हल्द्वानी ऐतिहासिक जीत साबित होगी। वहीं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि जनता का अपार समर्थन देख वह कृतज्ञ हैं।

उनके शक्ति प्रदर्शन में आए हजारों युवाओं महिलाओं और बच्चों को देखकर यह एहसास हो गया है कि यह चुनाव जनता का है।

जनता कांग्रेस प्रत्याशी को अपना मेयर बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। और वह पूरे नगर निगम क्षेत्र के सामूहिक विकास के लिए संकल्पबध हैं।

यह भी पढ़ें :  जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगी

You missed

error: Content is protected !!