ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

मिट्टी से लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्रा की जान चली गई है लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में मिट्टी ला रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां खुरियाखत्ता नंबर 12 निवासी महेश कार्की की पुत्री तनूजा कार्की उम्र 20 वर्ष स्कूटी द्वारा कार रोड कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने स्कूटी द्वारा जा रही थी कि जैसे ही वह हनुमान मंदिर अंबेडकर भवन के समीप पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के चलते वह बीच सड़क में गिर गई और ट्रैक्टर का एक टायर उस पर चढ़ गया, जिसे नाजुक हालत में हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, महिला की सूझबूझ से बची जान; लोगों में दहशत

You missed

error: Content is protected !!