ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी के लिए मतदान जोर शोर से चल रहा है ।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने छडेल स्थित प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया तो वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सुभाष नगर स्थित विवेकानंद स्कूल में बने पोलिंग बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसके अलावा भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भी अपने परिवार सहित मतदान कर चुके है।

इस दौरान कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन के लिए वोट कर रही है और जनता चाहती है कि उनको ऐसा मेयर मिले जो दिन-रात उनकी समस्याओं के लिए गंभीर रूप से काम करता रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी नगर निगम में 289 पोलिंग बूथ हैं।

जिसमें 2 लाख 43 हजार मतदाता 60 वार्ड में 238 पार्षद प्रत्याशी और 10 मेयर प्रत्याशियों के लिए मतदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात

You missed

error: Content is protected !!