हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट पर मुकाबला बेहद रोचक होता दिख रहा है। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है।

उन्हें 13,962 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 12,795 वोट प्राप्त हुए, जिससे गजराज बिष्ट 1,167 मतों की बढ़त पर हैं।

दूसरे चरण की मतगणना में कांग्रेस के ललित जोशी ने बढ़त हासिल की है। इस राउंड में गजराज सिंह बिष्ट को 13,251 वोट मिले, जबकि ललित जोशी को 14,031 मत प्राप्त हुए।

ललित जोशी 780 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला कांटे का है, और अगले चरणों की मतगणना से स्थिति और स्पष्ट होगी।

दोनों ही दलों के समर्थकों की नजरें अब आगे की मतगणना पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में बाइक सवार दंपति पर बाघ का हमला, पत्नी को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा; पति की बहादुरी से बची जान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.