ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हिमालय क्रान्ति पार्टी ने जनसम्पर्क अभियान के बाद गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर गैरसैण में मनाया संकल्प दिवस।

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। हिमालय क्रान्ति पार्टी द्वारा 14 जनवरी बागनाथ मंदिर बागेश्वर से 26 जनवरी गैरसैण तक आयोजित जन संपर्क अभियान के समापन पर पहाड़ की राजधानी गैरसैंण में मूल निवासियों के लिए एक परिवार एक रोजगार, गैरसैंण स्थाई राजधानी और जल जंगल जमीन हेतु मूल निवासी को परिभाषित करने का संकल्प लिया।
पार्टी के संकल्प दिवस के अवसर पर गैरसैण से हिमालय क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय बिष्ट ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमालय क्रान्ति पार्टी की 2027 में सरकार बनते ही उत्तराखंड में एक परिवार एक रोजगार को सबसे पहले लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से पलायन को रोकने का यही एक मात्र मूलमंत्र है। यही संकल्प उत्तराखंड के बन्द पड़े घरों के तालों की चाबी हो सकती है।

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी गैरसैण (पहाड़) में बनने से ही प्रदेश में विकास के दरवाजे खुल सकते हैं, देहरादून से नहीं।

हिमालय क्रांति पार्टी पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आए इसके लिए उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाने का संकल्प लेती है।

पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के मूल निवासियों को परिभाषित करना अनिवार्य हो गया है इन सरकारों ने स्थायी प्रमाण पत्र दे कर मूल निवासियों के अधिकार को छीना है। इसलिए पार्टी मूल निवासी को परिभाषित करने का संकल्प लेती है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती ने पार्टी के दृष्टिकोण पत्र से उपस्तिथ जन समूह को अवगत कराया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिशन सिंह नेगी ने पार्टी संगठन के लिए पहाड़ प्रेमियों से आहवान किया।

वक्ताओं में कुमाऊं सयोजक हंसा दत्त बेलवाल, सभासद सोनू जोशी, पौड़ी जिलाध्यक्ष दिनेश रावत, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष श्री हिमेश भंडारी, गाजियाबाद महानगर जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन गुसाई, सल्ट विधानसभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंगारी, जगदीश भगत और राम दत्त मुख्य रूप से थे।

हिमालय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने उत्तराखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मेहरबान सिंह रावत और संगठन सचिव पद पर लक्ष्मण सिंह रावत को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर सर्व बुद्धि बल्लभ सती, लक्ष्मण सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, दीपक खाती, गब्बर सिंह चौहान, घनश्याम भगत, महेश डौर्बी, महिपाल सिंह बंगारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, रमेश चन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसडीएम कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप होने पर भड़का जनआक्रोश, विधायक सुमित हृदयेश व पार्षद रवि जोशी ने दिया धरना

You missed

error: Content is protected !!