ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल भू विशेषज्ञ भास्कर दत्त पाटनी ने किया बलिया नाले का निरीक्षण

नैनीताल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल की रीढ़ कहे जाने वाले बलियानाले का ट्रीटमेंट कार्य प्रगति पर है। एनएचपीसी/भूताग्नि विशेषज्ञ द्वारा पहाड़ी में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का निरीक्षण किया।
नैनीताल की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला बलियानाला लगातार खिसक रहा है, जिसके स्थिरीकरण और ट्रेटमेंट का कार्य जनवरी 2024 के आखरी माह से प्रारंभ हो चुका था।
नैनीताल शहर के दक्षिणी छोर पर तल्लीताल क्षेत्र में बसे रईस होटल कम्पाउंड का एक बड़ा हिस्सा वर्षों से भूस्खलन प्रभावित रहा है, जिसका आज एनएचपीसी/भूताग्नि विशेषज्ञ बीड़ी पाटनी ने निरीक्षण किया।

बलिया नाले में भूस्खलन की घटनाओं को रोकने के लिए आईआईटी के निर्देशन में सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
इस कार्य को भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत कई भागों में वितरित कर किया जा रहा है।
भू विशेषज्ञ भास्कर दत्त पाटनी ने बताया कि भूस्खलन क्षेत्र को बचाने व मजबूती प्रदान करने के लिए भूस्खलन क्षेत्र को मौनोलिथिक बनाने के साथ ग्राउटिंग की गई है। बताया कि सिचाई विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है और एक मानसून सीजन बीत जाने के बाद भी साइट में कोई दरार नही उत्पन हुई है।

बताया कि कार्य डीपीआर और गाइडलाइंस के तहत किया जा रहा है।
आपको बतादें की नैनीताल के बलियानाले का ट्रीटमेंट का कार्य लगातार एक वर्ष से जारी है, दरअसल बलियानाले के कटाव से नैनीताल को खतरा बना हुआ था और पिछले 15 सालों में तेजी से पहाड़ी में कटाव हो रहा था।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!