ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया कार्य बहिष्कार   

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर पालिका कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका सफाई कर्मचारी और नगर निकाय कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

गुरुवार को सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र को ज्ञापन सौंप कर दो माह के वेतन दिए जाने की मांग की थी।

ज्ञापन के माध्यम से सोनू सहदेव ने बताया कि बीते 2 महीने से पालिका की ओर से संविदा और आउटसोर्स समेत सीजनल और नंदा देवी मेले के दौरान कार्यरत कर्मचारियों और नियमित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया है।

जिसके चलते कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले सप्ताह में दीपावली का पर्व है ऐसे में वेतन न मिलने से कर्मचारियों को त्यौहार मनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके चलते सोमवार से सभी कर्मचारी ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रवि कुमार, उपसचिव विक्की सीलेलान और निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, सचिव रितेश कपिल,ईश्वरी दत्त बहुगुणा, मोहन चिनवाल हिमांशु चन्द्रा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.