ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। 

 विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.02.2025 को बोहराकून के पास से दीपक चन्द्र पुत्र सुरेश सिंह निवासी तल्लीताल भीमताल उम्र-38 वर्ष को अवैध शराब बेचते हुये गिरफ्तार किया।

      मौके से 73 पब्वे बाजपुर माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की है।

     उक्त के विरूद्ध थाना भीमताल पर मुकदमा एफआईआर न० 07/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  स्कूल से चोरी हुए लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.