ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल सातताल रोड पर में दिखा बंगाल टाइगर और गुलदार

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल से 20 किलोमीटर की दूरी पर सातताल रोड और जंगलों में बीते कुछ दिनों से गुलदार और बंगाल टाइगर देखने से क्षेत्र में खोफ का माहौल बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर बंगाल टाइगर और गुलदार का वीडियो भी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंगाल टाइगर और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सातताल रोड और उसके आसपास के क्षेत्र में बंगाल टाइगर और गुलदार दिख रहे हैं। वहीं क्षेत्र में है खोफ का माहौल भी बना हुआ है।

संजय ने बताया कि पांच सात दिनों से क्षेत्र में बंगाल टाइगर के शावक और जोड़ा दिखाई दे रहा है उन्होंने बताया कि सुर्या गांव में दिनदहाड़े जंगल पर तेंदुआ का जोड़ा भी दिखाई दे रहा है।

जिससे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है। बताया कि छोटे बच्चों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है, बताया कि लोग शाम होते ही घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं,उन्होंने वन विभाग से जल्द ही बंगाल टाइगर और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: थप्पड़ के वर्षों पुराने विवाद में युवक पर चाकू और पाटल से जानलेवा हमला, तीन सगे भाइयों पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!