ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने ली भाजपा की सदस्यता।

देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

राजेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं अजय कुमार संगठन महामंत्री ने उन्हें सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि रानीखेत विधानसभा में विधायक प्रमोद नैनवाल के विकास कार्यों एवं आमजन के प्रति व्यवहार से प्रभावित होकर भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने विधायक प्रमोद नैनवाल पर आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में रानीखेत विधानसभा में विधायक प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में कई अन्य लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।विदित हो कि नगर निगम चुनाव से पहले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली थी।

इसके साथ ही उनके द्वारा यह बात भी कही गयी थी कि उनके द्वारा अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों में यथासंभव अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाएगा।

उनके द्वारा यह भी कहा गया था की आने वाले दिनों में स्थिति यह होगी कि अल्मोड़ा विधानसभा सहित पूरे जिले में कांग्रेस को बस्ता उठाने तक के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे।

इसी क्रम में उनके द्वारा भिकियासैंण के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत से बात की गई तथा आज देहरादून में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समक्ष नंदन सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

आज इस कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री भारतीय जनता पार्टी,अजय कुमार संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल,भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक, मनजीत भगत मंडल महामंत्री,शिवेंद्र जीना सभासद,सुरेंद्र बिष्ट उपाध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा,आनंद सिंह बिष्ट सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: डंपर में रेत के नीचे दबने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!