ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तलाशी लेने पर एंबुलेंस से बरामद हुआ 218 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नशा तस्करों ने एंबुलेंस को नशे के सामान की तस्करी का जरिया बना दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने एक एंबुलेंस से 16 कट्टों में भरा 218 किलो गांजा पकड़ा है।

तस्कर इसे पौड़ी गढ़वाल से काशीपुर ले जा रहे थे। मौके से एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथी फरार है।पुलिस की टीम घट्टी, टोटाम और डबरा सौराल में गश्त करते हुए मोहान बैरियर पहुंची। यहां वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एंबुलेंस एमपी 17 जी 3387 को रोका गया। चालक ने मरीज को रामनगर ले जाने की बात कही लेकिन एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। इस पर पुलिस को शक हुआ तो एंबुलेंस की तलाशी ली।

एंबुलेंस से 16 कट्टों में भरा 218 किलो गांजा देख पुलिस भी सन्न रह गई। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रोशन लाल  निवासी स्युन्सी, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल बताया। चालक के बगल में बैठा उसी के गांव का धर्मेंद्र मौका देखकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से बदली पतलोट डिग्री कॉलेज की तस्वीर, 5 करोड़ की लागत से बना नया भवन

You missed

error: Content is protected !!