ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

पटाखों पर पूरे देश में प्रतिबंध, सभी राज्यो को आदेश का पालन करने के दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि बेरियम और अन्य प्रतिबंधित रसायन युक्त पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जारी पिछला आदेश देशभर के लिए है। यह सभी राज्यों के लिए बाध्यकारी है, न कि सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लिए।

शीर्ष अदालत ने राजस्थान सहित सभी राज्य सरकारों को त्योहारी सीजन के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध के लिए पहले से जारी आदेश का प्रभावी तरीके से पालन करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा, प्रदूषण कम करने की जिम्मेदारी सिर्फ अदालत की नहीं बल्कि यह सभी का कर्तव्य है।

न्यायमूर्ति बोपन्ना ने कहा, यह गलत धारणा है कि पर्यावरण के मुद्दे से निपटना सिर्फ कोर्ट की जिम्मेदारी है। प्रदूषण का प्रबंधन करना हर किसी का कर्तव्य है।

पीठ ने कहा, पटाखों के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, यह महत्वपूर्ण है। विडंबना यह है कि आजकल बच्चे ज्यादा पटाखे नहीं फोड़ते, लेकिन वयस्क/बुजुर्ग ऐसा करते हैं।

कोर्ट ने कहा, हर नागरिक को यह देखना होगा कि दिवाली कम पटाखों के साथ पर्यावरण अनुकूल मनाई जाए।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप

You missed

error: Content is protected !!