चार लाख की चरस के साथ हल्द्वानी का आढ़ती गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर।  पुलिस ने हल्द्वानी के व्यापारी को लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने  रुद्रपुर आवास विकास क्षेत्र से 2 किलो 14 ग्राम चरस के साथ हल्द्वानी के एक आढ़ती को पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ की टीम कंचन तारा रोड आवास विकास में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान टीम को एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख स्कूटी मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी चालक को पकड़ लिया।

उसने अपना नाम सुमित गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता निवासी रामपुर रोड निकट राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी मंडी में आढ़त का काम करता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी चचेरे भाई ने उसे 5 हजार रुपये का लालच देकर रुद्रपुर के एक युवक को चरस देने को कहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और स्कूटी अपने कब्जे में ले ली है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.