ब्रेकिंग न्यूज़
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ाचोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने अतिक्रमण हटाने के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। मेयर गजराज सोमवार को नगर निगम की टीम के साथ बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 पहुंचे।

नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लाइन नंबर 8 में नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

जिसके बाद खुद मौके पर पहुंचकर मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया।

इस दौरान मेयर गजराज बिष्ट ने लोगों से यह अपील की है, कि वह नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करें। मेयर ने कहा कि यह आप लोगों का ही शहर है, इसे स्वच्छ बनाएं रखना आपका कर्तव्य है।

आपका शहर स्वच्छ रहेगा तो आप ही स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर शहर में नालियों के ऊपर कहीं भी अतिक्रमण दिखाई देगा तो नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसओ नीरज भाकुनी समेत नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें, कड़ी सुरक्षा में वेयरहाउस पहुंचीं

You missed

error: Content is protected !!