भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा है कि भीमताल रामगढ़ धारी ओखलकांडा विकासखंड के किसानों की फसल बीमा का पैसा अभी तक नही मिल पाया है।

23-24 -24 -25 का पैसा बीमा कंपनी द्वारा नही दिया जा रहा है। जिससे गरीब किसानों में काफी रोष व्याप्त है पिछले कई दिनों से किसानों द्वारा उनकी आवाज उठाने का अनुरोध किया जा रहा है।

पनेरु ने अधिकारीयों से बात कर शीघ्र बीमा राशि देने तथा विभिन्न जगहों पर बीमा राशि मानकों अनियमितता है जहां किसानों का नुक़सान अधिक हुआ है।

वहां लाभ बहुत कम मात्रा में दिया जा रहा है पैरामीटर सही से आंकलन नही कर पा रहे हैं धारी विकास खण्ड रामगढ़ विकास खण्ड के किसानों की अनदेखी हो रही है।

इस लिए बहुत जल्दी अगर उक्त समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन खड़ा कर किसानों को लाभ दिलवाने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी क्योंकि उक्त क्षेत्र के किसानों की फसल जिसमें आड़ू पुलम खुमानी सेब नाशपाती आलू-प्याज सहित दर्जनों फसलें मौसम की मार केवल कारण नुकसान हुआ है बीमा कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

हरीश पनेरु ने बीमा कंपनीयों से किसानों का फसलबीमा की धनराशि यथाशीघ्र देने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि की यदि यथाशीघ्र किसनों की फसल बीमा की धनराशि नहीं दी जाती है तो वह किसानों के साथ उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.