हल्द्वानी।  शहर में फड़ ठेला संगठन द्वारा नगर निगम में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम के खिलाफ गरीब फड़ ठेला व्यवसाइयो का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में हर कोने में गरीब लोगों का उत्पीड़न हो रहा है।

वाइंडिंग जोन और नॉन वाइंडिंग जोन को प्रशासन आज तक नहीं बन पाया और हर बार प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल के अभाव का खामियाजा फड़ और ठेला वाले चुकाते है।

इस बार भी ऐसा ही हो रहा है सिटी मजिस्ट्रेट छापेमारी कर उनके चालान और सामान जप्त कर रहे हैं जबकि नगर निगम ने उन्हें वेंडिंग जोन करार दिया है।

हर बार प्रशासन का वेंडिंग जोन बदल जाता है।

ऐसे में भारत सरकार की योजना से लोन प्राप्त कर काम कर रहे फंड और ठेला स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य का शिक्षकों ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.