ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 महाशिवरात्रि पर हल्द्वानी के बेल बाबा मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जलाभिषेक कर मांगी मनोकामनाएं

हल्द्वानी। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व पर हर ओर “बम-बम भोले” के जयकारे गूंज रहे हैं।

इसी कड़ी में उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर बेल बाबा मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा है।

हल्द्वानी का प्रसिद्ध बेल बाबा मंदिर इस बार भी शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। तड़के सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा..

दूर-दूर से आए भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में शिव भजनों की गूंज और घंटियों की आवाज से माहौल भक्तिमय हो गया है।

मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग गंगाजल, दूध, शहद और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

वहीं, मंदिर समिति की ओर से विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जहां सैकड़ों भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

वही आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने आए हैं। विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर साल हम महाशिवरात्रि पर यहां आते हैं।

बाबा बेलनाथ का आशीर्वाद लेने से मन को शांति मिलती है और हर मनोकामना पूरी होती है।”

error: Content is protected !!