ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड का 23वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही फ्रूट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें विदेशी पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन बहुत पसंद आये।

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने एक्जीबिशन और फ़ूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

      नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लगी एग्जीबिशन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंचल डेरी, उद्योग विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, उरेडा, उद्यान विभाग, स्वास्थ एवं चिकित्सा विभाग, निर्वाचन विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग द्वारा प्रदर्शन किया गया।

इसके अलावा स्कूली बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूली बच्चो ने कुमाऊनी पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।छोटे-छोटे बच्चों ने कुमाऊनी गाने में नृत्य प्रस्तुत किया।

इस दौरान सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन की तरफ से एक फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनभर फ़ूड स्टाल लगाकर उत्तराखंड के साथ उत्तर भारत, दक्षिण भारत और कॉन्टिनेंटल भोजन आगन्तुकों को चखाया।

जिसमें विदेशी मेहमानों को कुमाऊनी भोजन बेहद पसंद आया और उन्होंने खाने की खूब प्रशंसा की इसके अलावा लोगों ने नैनीताल प्रशासन की इस पहल के बाद एकमुख से तारीफ की।

इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह, राज्य आंदोलनकारी पपन जोशी, मनोज जोशी, डी एन भट्ट, पूरन मेहरा, सुरेश कुमार, पान सिंह,समेत नैनीताल के स्कूल के छात्र छात्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नई टाटा पंच गहरी खाई में गिरी, आग लगने से दो भाइयों की जिंदा जलकर मौत, महिला समेत दो बच्चे घायल

You missed

error: Content is protected !!