ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने मामूली बात पर फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि जैकेट पहनने को लेकर किशोरी का अपनी बहन से विवाद हुआ और मां ने उसे थप्पड़ मार दिया बस इतनी सी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

बड़ी बेटी की शादी की सालगिरह में जा रही मां आत्महत्या की खबर सुनकर आधे रास्ते से वापस लौट आई।
पुलिस के मुताबिक मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है जहां नारायणनगर कुसुमखेड़ा बिठौरिया नंबर एक निवासी महिला अपने पति से अलग यहां तीन बेटियों के साथ रहती हैं।

सबसे बड़ी चौथी बेटी की शादी हो चुकी है. बताया जाता है कि बुधवार को बड़ी बेटी के शादी की सालगिरह थी.बेटी की शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए वह छोटी बेटी के साथ जाने वाली थीं।

बताया जा रहा की बुधवार रात को समारोह में जाने से पहले छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन प्रिया का जैकेट पहन लिया।

जिसपर दोनों बहनों में विवाद हो गया विवाद शांत करने के लिए मैन ने 17 वर्षीय बड़ी बेटी को थप्पड़ जड़ दिए. इस दौरान बड़ी बेटी रोते हुए कमरे में चली गई और मां छोटी बेटी के साथ बड़ी बेटी के घर आयोजित समरोह में जाने के लिए निकल गई।

उसे पड़ोसियों का फोन आया।फोन करने वाले ने बताया कि बेटी ने फांसी लगा ली है और वह उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं.अस्पताल पहुंचने पर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामूली से बात पर उठाए आत्मघाती कदम के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

एसआई दीपा जोशी ने बताया कि घटना के पीछे दोनों बहनों में जैकेट को लेकर विवाद और फिर मां द्वारा पीटे जाने की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा तोहफा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.