ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं एक बार फिर गर्मा गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी दिल्ली प्रवास पर हैं।

जहां वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस प्रक्रिया में सभी खाली मंत्री पदों को भरने के साथ-साथ तीन मंत्रियों को हटाए जाने की भी संभावना है।

भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर लिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि ये निर्णय जल्द ही लिए जाएंगे और प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

सूत्रों की माने तो मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव हो सकता है। साथ ही नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने और आगामी घोषणाओं पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.