ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला

बदमाशों ने पूर्व विधायक पर 12 राउंड गोलियां चलाईं

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां होली के दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। बदमाशों ने पूर्व विधायक पर 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर बिलासपुर स्थित अपने घर में मौजूद थे और होली खेल रहे थे।

इस दौरान अज्ञात हमलावर हथियार लेकर उनके घर के अंदर घुसे और फायरिंग कर दी। पूर्व विधायक के पैर में गोली लगी, जिससे वे जख्मी हो गए।

हमले के बाद बंबर ठाकुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम

You missed

error: Content is protected !!