ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

8वीं में पढ़ने वाली एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने घर में  की आत्महत्या,मौके से एक सुसाइड बरामद 

ऊधमसिंह नगर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 8वीं में पढ़ने वाली एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने सोमवार देर शाम घर में आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है घटना के समय परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस के अनुसार बीती 11 मार्च को क्षेत्र का ही 30 वर्षीय टैक्सी चालक सुरेंद्र कुमार एक छात्रा को उसके पिता के घायल होने की झूठी खबर देकर अपने साथ काशीपुर ले गया था।

आरोप है कि सुरेंद्र ने यहां एक होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे चौराहे पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद किसी तरह छात्रा घर पहुंची, पीड़ित छात्रा ने परिवार को मामले की जानकारी दी।
पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर जब परिजन खेतों से लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार: 1.17 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन वाले म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!