हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की पांच नई दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए उन्हें वापस लिए जाने की मांग की है।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का कहना है कि भीमताल विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है।

स्कूलों में शिक्षक नहीं है और सरकार मूलभूत व्यवस्थाओं को ठीक करने के बजाय शराब की दुकान खोलना चाह रही है।

हरीश पनेरु ने कहा कि यदि अगले वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से नई शराब की दुकानों को खोला गया तो वह ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.