युवक को घर से बुलाया फिर गोलियों से भून डाला, पटना में मर्डर से सनसनी

बिहार में अगर बात करें जंगल राज रिटर्न : कुछ कुछ समय से बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है

1 महीने के अंदर अपराधियों ने दो पुलिस कर्मियों की हत्या सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया था

आप तो अपराधी इतने बेखौफ और बेलगाम हो चुके हैं कि उन्हें ह कानून की कोई परवाह ही नहीं है इसका परिणाम है कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई 

 हभागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गयी है. भागलपुर के नवगछिया में जगतपुर में भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है. वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था. धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची।

गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए है. जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी. इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.