रविवार 23 मार्च तक हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें। आयुक्त

 हल्द्वानी। काठगोदाम में कलसिया वैली ब्रिज सुरक्षा/मरम्मत के चलते बंद किये जाने से जाम के हालत को देखते हुये आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरूवार को वैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण के दौरान एनएच के अधिकारियों को चौबीस घंटे कार्य कर रविवार तक आवागमन सुचारू करने के निर्देश मौके पर दिये।हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें – आयुक्त दीपक रावत

       अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल कुमार ने मौके पर बताया कि बेली ब्रिज से नट के साथ ही कई क्रैश बेरियर गायब होने के कारण ब्रिज आवागमन हेतु असुरक्षित हो गया है। जिसे रविवार की रात्रि तक वैली ब्रिज को यातायात हेतु सुचारू कर दिया जायेगा। 

       आयुक्त दीपक रावत ने एनएच के अधिकारियों को सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये साथ ही वैली ब्रिज पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश अधिकारियो को दिये।हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें – आयुक्त दीपक रावत

उन्होंने अधिकारियों को नियमित बेली ब्रिज की चैकिंग करने के निर्देश दिये जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियो से कहा कि वैली ब्रिज पर्वतीय क्षेत्रों के आवागमन हेतु महत्वपूर्ण है।

यातायात बाधित होने से लोगों को असुविधा हो रही हैै। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें – आयुक्त दीपक रावत

उन्होंने कहा पुल हरहाल में रविवार को आवागमन हेतु सुचारू कर दिया जाए।

        आयुक्त ने बताया कि काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत पुल का नवनिर्माण भी प्रस्तावित है लेकिन तब तक अस्थाई रूप से वैली ब्रिज के माध्यम से यातायात जारी रहेगा। 

        एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि काठगोदाम स्थित कलसिया पुल मरम्मत कार्य होने के कारण पुलिस द्वारा वनवे ट्रेफिक व्यवस्था लागू कर दी है।

हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहन निर्धारित रूट से जायेंगे तथा पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास कालाढूंगी होकर आयेंगे।

       निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सीओ सिटी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता एनएच के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में करवा चौथ क्वीन और डांडिया क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.