ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई,एक सब इंस्पेक्टर  सहित दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी।  सेंट्रल ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।

दरअसल सीबीआई ने रेलवे पुलिस फोर्स में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके साथ इस रिश्वत प्रकरण में शामिल रेलवे डिपार्टमेंट के बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन के करीब एक बेहतर टीम ट्रक वाले ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया था। इसके बाद इस ट्रक को सीज किया गया था। इसी सीज ट्रक को छोड़ने की एवज में दोनों कर्मचारी ट्रांसपोर्टर से रिश्वत की डिमांड कर रहे थे।

जिसकी शिकायत ट्रांसपोर्टर की तरफ से सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन में कर दी गई। इसके बाद सीबीआई ने पूरा जाल बिछाया और दोनों रेलवे कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रिश्वत की राशि कितनी थी इसका खुलासा होना भी बाकी है। सीबीआई दोनों ही रिश्वतखोर कर्मचारियों को अपने साथ लेकर चली गई है।

जिन्हें सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच सीबीआई की कार्रवाई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। हर कोई इस कार्रवाई की चर्चा करता रहा।

लेकिन सभी कर्मचारी इस कार्रवाई से सहमे हुए थे। विशेष कर जो विभाग इस ट्रक को सीज करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे उनके तो पसीने छूट गए।

बरहाल रिश्वत के मामले में सीबीआई की यह कार्रवाई रविवार को रेलवे से लेकर हल्द्वानी तक चर्चा में बनी रही।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी आज ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जनपद के दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग...

You missed

error: Content is protected !!