हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में अपनी खास पहचान छोड़ने वाली वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती पर हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस द्वारा सभा आयोजित की गई।हल्द्वानी: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके योगदान और दूरदर्शी विकास योजनाओं पर चर्चा की।

सभा के दौरान स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, मेरी मां ही मेरी राजनीति की गुरु थीं। उनसे मैंने सीखा कि जनता की सेवा और उनके लिए लड़ना ही असली राजनीति है।

उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही मेरा संकल्प है। सभा में मौजूद कांग्रेस नेताओं और अन्य वक्ताओं ने डॉ. हृदयेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल एक मजबूत महिला नेता थीं, बल्कि उनकी सोच ने हल्द्वानी के विकास को नई दिशा दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.