ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। 1 अप्रैल से नए शिक्षण सत्र का आगाज होने जा रहा है ऐसे में 200 से अधिक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को परेशानी ना हो, और कोई भी विद्यालय अभिभावकों पर मनमाने फैसले न थोपे इसके लिए इस बार शिक्षा विभाग और प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है।

खासकर मनमाफिक फीस बढ़ाए जाने, एक ही बुक सेलर से किताबें लेने के तुगलगी फैसला सहित अभिभावकों को परेशान करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि पिछले साल की स्थितियों को देखते हुए इस बार शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी साथ ही बैठक करते हुए उन्हें राज्य सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ।

इसके अलावा सभी निजी स्कूलों पर राज्य सरकार के नियमों व एनसीईआरटी के किताबों को लगाने सहित कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें :  मासिक अपराध समीक्षा में SSP के सख्त निर्देश—डिजिटल पुलिसिंग से साइबर अपराध तक, हर मोर्चे पर जवाबदेही तय

You missed

error: Content is protected !!