ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में अपनी खास पहचान छोड़ने वाली वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती पर हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस द्वारा सभा आयोजित की गई।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके योगदान और दूरदर्शी विकास योजनाओं पर चर्चा की।

सभा के दौरान स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, मेरी मां ही मेरी राजनीति की गुरु थीं। उनसे मैंने सीखा कि जनता की सेवा और उनके लिए लड़ना ही असली राजनीति है।

उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही मेरा संकल्प है। सभा में मौजूद कांग्रेस नेताओं और अन्य वक्ताओं ने डॉ. हृदयेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल एक मजबूत महिला नेता थीं, बल्कि उनकी सोच ने हल्द्वानी के विकास को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!