उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जबकि हेलीकॉप्टर सेवा के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में बुकिंग शुरू होगी।
जो कि इस बार भी आईआरसीटीसी के जरिए होगी।

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आरंभ होगी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

चारधाम जाने के लिए पंजीकृत लोगों की संख्या 6 लाख पर पहुंच गई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के चार दिन के अंदर 6,07,368 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया. चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए कराए गए हैं।

केदारनाथ धाम के लिए रविवार शाम 5 बजे तक 1,95,709 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम के लिए 1,82,377 ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए हैं। जबकि यमुनोत्री के लिए 1 लाख 10 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए जौलीग्रांट, हरिद्वार और ऋषिकेश से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में दो धाम बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं।

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा व आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी।

महाभिषेक पूजा के लिए 4700 व रुद्राभिषेक के लिए 7200 रुपये देने होंगे। जो कि पिछले साल की तरह ​रखा गया है। धामों में सुबह व शाम के समय होने वाली आरती के लिए 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति बुकिंग शुल्क लिया जाएगा। वेद पाठ, गीता पाठ के लिए 2500 रुपये शुल्क तय है। षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपये देने होंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट- registrationandtouristcare.uk.gov.in

ऑनलाइन पूजा की बुकिंग badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी।

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट –

https://www.heliyatra.irctc.co.in केवल मान्य है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.