राज्य कर विभाग की जीएसटी बकायेदारों व रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अभियान के तहत तीन दिन में विभाग ने बकायेदारों से चार करोड़ की राशि वसूली है।

जबकि 2577 व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निलंबित किया गया।

राज्य कर आयुक्त डाॅ.अहमद इकबाल ने बताया कि शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा करने के बाद विभाग की ओर से प्रदेश में जीएसटी बकायेदारों व रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

सोमवार को बकायेदारों से 1.52 करोड़ की वसूली की गई, जबकि 548 व्यापारियों का पंजीयन निलंबित किया।

रिटर्न दाखिल न करने वाले 146 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीन दिन के अभियान में बकायेदारों से चार करोड़ की राशि वसूली गई।

वहीं 2577 व्यापारियों का पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.