ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में निजी स्कूलों के प्रबंधको के साथ हुई प्रशासन की, बैठक फीस बढ़ोतरी और किताबों को लेकर  निजी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश 

हल्द्वानी।  नए शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की , जिसमे फीस बढ़ोतरी और किताबों को लेकर निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट ने सभी निजी विद्यालयों को RTE के मान्यता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके अलावा NCERT की किताबों के संबंध में नियमों के तहत किताबें को स्कूल में लगाए जाने के निर्देश देते हुए स्कूल फीस और बस फीस सहित बच्चों की सुरक्षा के संबंध में भी गाइडलाइन के हिसाब से आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है कि नए शिक्षण सत्र से पहले सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सरकार संबंधित सभी नियम और कानून से अवगत करा दिया गया है।

इसके अलावा फीस बढ़ोतरी की शिकायतों और बस फीस बढ़ोतरी सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश नए शिक्षण सत्र से पूर्व ही दे दिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों को दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशासन व शिक्षा विभाग लगातार मॉनिटरिंग करता रहेगा इसके अलावा शिकायत आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

You missed

error: Content is protected !!