हल्द्वानी। नगर निगम के मेयर के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार मन्नू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दलित समाज के लिए दी गई टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा कि अधिकारी राज्य की सेवा कर रहे हैं ऐसे में एक अधिकारी के ऊपर इस तरह की निंदनीय टिप्पणी करना घोर अपमानजनक है।

उन्होंने कहा कि अनुचित समाज में भी हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र के खिलाफ काफी आक्रोश है और वह पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शनकारी नेता मनोज कुमार मनु ने कहा कि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र को अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.