ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी नगर निगम में मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया सफाई कर्मियों की बेटियों का कन्या पूजन किया 

हल्द्वानी।  नवरात्रि के पावन अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम ने एक सराहनीय पहल की है।

नगर निगम परिसर में मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया।

इस आयोजन में नगर निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कन्या पूजन के माध्यम से सफाई कर्मियों के परिवारों को जो सम्मान दिया गया, उससे सामाजिक समरसता और समानता का संदेश प्रसारित हुआ।

मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि “नवरात्रि मातृशक्ति की आराधना का पर्व है और सफाई कर्मियों की बेटियां भी हमारी बेटियां हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।”

वहीं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने इस पहल को निगम की सामाजिक जिम्मेदारी बताया और भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की बात कही।

इस अवसर पर कन्याओं को उपहार और प्रसाद भी वितरित किया गया।

नगर निगम की इस पहल की शहरवासियों द्वारा भी खूब सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: बेकाबू टैंकर ने स्कूल जा रहे छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत… दो की हालत गंभीर

You missed

error: Content is protected !!