नैनीताल में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में चार दिवसीय मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा  कार्यक्रम 9 अप्रैल से होंगे शुरू

12 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव के दिन विशाल भंडारा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के कालाढूंगी रोड स्थित बाॅटेनिकल गार्डन के समीप नवनिर्मित श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम में
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व जन्मोत्सव महापर्व 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होंगे।

कार्यक्रम 9 अप्रैल प्रकाश प्रातः से शुरू हो जाएंगे। इसमें गणेश पूजन के पश्चात कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तहत विभिन्न वैदिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। चार दिवसीय वैदिक धार्मिक अनुष्ठान मुख्य यज्ञाचार्य सूरज पाठक (कोटाबाग) एवं दो अन्य ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।
श्री कष्ट निवारण हनुमान मन्दिर के गुरुजी कमल शाही ने मंदिर निर्माण में सभी हनुमान भक्तों के तन मन धन से सहयोग करने पर कोटि कोटि आभार जताया है। उन्होंने सभी हनुमान भक्तों से चार दिवसीय वैदिक अनुष्ठान कार्यक्रम की बेला में
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर भंडारा कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
गुरु जी कमल शाही ने अनुरोध किया है कि इस दौरान 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव में विशाल भण्डारा आयोजित होगा। कोई भी भक्त भंडारे के लिए सहयोग करना चाहता है ।

वह नियर बॉटेनिकल गार्डन, कालाढूंगी रोड, नैनीताल में नवनिर्मित मंदिर मैं पहुंच कर संपर्क या फिर मोबाइल नंबर 8958191490 पर संपर्क कर सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.