ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी व लालकुआ पुलिस ने स्मैक व अवैध शराब के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

 नैनीताल।     प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद में द्वारा नशे की रोकथाम के दृष्टिगत लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कालाढूंगी एवं लालकुआं पुलिस ने स्मैक एवं शराब बरामद कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना कालाढूंगी-

 थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा 2 अलग अलग मामले में 2 स्मैक तस्करों से स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है।

पहला मामला-

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गडप्पू वन विभाग बैरियर कालाढूंगी से अभियुक्त मौ0 इस्लाम उर्फ हैदर अली पुत्र मौ0 इस्माईल निवासी वार्ड नं0-03 कालाढूंगी जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर कब्जे से 02.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। 

 अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 41/2025 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया।

दूसरा मामला-

   दौराने चैकिंग IRB से बन्नाखेडा रोड बैलपडाव से अभियुक्त राहुल यादव पुत्र धीर सिंह यादव निवासी भेलिया धडा छोटी हल्द्वानी थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर कब्जे से 04.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 42/2025 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

कोतवाली लालकुआं

 दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा देवरामपुर तिराहे से 20 कदम आगे लालकुआं से अभियुक्त दीपक सिंह गुरचन पुत्र नारायण सिंह गुरचन निवासी इंदिरा नगर प्रथम हाटाग्राम बिंदुखत्ता लालकुआं को 43 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

यह भी पढ़ें :  कॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावा

You missed

error: Content is protected !!