हल्द्वानी।  तराई पूर्वी वन विभाग में वनअग्नि की घटनाओं को लेकर वन विभाग इस बार पहले से तैयारी करने में जुट गया है।

डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि इस बार वन अग्नि की घटनाएं कम हो इसके लिए जगह-जगह गोष्ठी की जा रही है।

लोगों को समझाया जा रहा है। इसके अलावा रेंज में 53 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें से प्रत्येक क्रू स्टेशन में तीन फायर वाचर और संबंधित क्षेत्र से फॉरेस्ट गार्ड भी सम्मिलित किए गए हैं।

इसके अलावा इस बार वन विभाग में आग बुझाने का काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें आग न लगने वाले जूते, चश्मा और आग बुझाने के इक्विपमेंट दिए गए हैं।

साथ ही वन विभाग की गस्ती गाड़ियों में भी पानी के गैलन रखे गए हैं की आवश्यकता होने पर वह भी मदद कर सकें। अभी तक रेंज में तीन घटनाएं आग की प्रकाश में आई है जिनको समय से नियंत्रित कर लिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.