ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल बी, डी पांडे हॉस्पिटल के चिकित्सको ने तीन सूत्रीय मागों को लेकर 11 अप्रैल को प्रदेशभर से देहरादून में होकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बी.डी. पांडे हॉस्पिटल के चिकित्सको ने सभागार में आयोजित पत्रकार करते हुए प्रांतीय स्वास्थ्य सेवा संघ के आव्हान पर अपनी तीन सूत्रीय मागों को लेकर 11 अप्रैल 2025 को प्रदेशभर से देहरादून में होकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

प्रांतीय चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत ने कहा अपनी 3 सूत्रीय वर्षों से लंबित मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा दे रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों को मेडिकल कॉलेज में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों के भाँति 50 % अतिरिक्त वेतन दिया जाये।

नैनीताल जनपद मुख्यालय , टिहरी जनपद मुख्यालय अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय तथा मसूरी को सुगम क्षेत्र घोषित कर दिया है जबकि पूर्व में ये सभी क्षेत्र दुर्गम थे। SAACP में शिथिलीकरण दिया जाना है जिसका कि शासनादेश भी है तथा पूर्व में भी शासन द्वारा लगातार दिया जाता रहा है।

परन्तु जानबूझकर उक्त प्रकरण को अकारण ही सचिवालय द्वारा लटकाया जा रहा उपरोक्त माँगें चिकित्सकों द्वारा लम्बे समय से उठाई जा रही है लेकिन शासन की उदासीनता के चलते चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।

जिसके चलते चिकित्सकों को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने कहा लंबे समय से तीन प्रमुख मांगें शासन के समक्ष रखी जाती रही है परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

प्रातीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने यह स्पष्ट किया है।यदि शीघ्र ही उपरोक्त तीन मांगों पर निर्णायक कार्यवाही नहीं होती है तो आगे आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।
इस दौरान डॉ नरेंद्र रावत ,सुधांशु सिंह डॉक्टर अभिषेक गुप्ता डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉक्टर ममता पागती डॉक्टर मोनिका कांडपाल डॉक्टर ,अभिषेक गुप्ता,डॉक्टर आरुषि गुप्ता डॉक्टर, अनिरुद्ध गंगोला आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता: सनवाल पब्लिक स्कूल ने सेंट जॉन्स को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!