तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक नदी में गिरे,हादसे में नर्सिंग छात्र की दर्दनाक मौत, साथी घायल

 ऊधम सिंह नगर।  किच्छा तहसील क्षेत्र में एक सड़क हादसे में नर्सिंग छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हंसली नदी में जा गिरे।

पुलिस के अनुसार, बेनी मजार पुलिया के पास शनिवार देर रात डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर युवक बाइक समेत सड़क किनारे नदी में जा गिरे। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर भाग निकला।

इधर, राहगीरों की सूचना पर एसएसआई सतीश कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अनुराग मिश्रा (21) और अमन (22) निवासी बंगाली कॉलोनी लालकुआं नैनीताल को पुलिया के नीचे से निकाला।

उसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने नर्सिंग के छात्र अनुराग को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अमन को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर है। दोनों युवक सितारगंज से लालकुआं लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.