एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

 रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाला उप प्रधान गिरफ्तार

नैनीताल। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

रामनगर के पीरुमदारा में स्थित पीपलसाना गांव में उप प्रधान जसवंत सिंह द्वारा अपने खेत में अफीम की अवैध खेती किए जाने की गोपनीय सूचना स्थानीय माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के किए मामले की तहकीकात की गई तथा जिला प्रशासन के प्राधिकारियों के माध्यम से उसकी भूमि की पैमाईश कराकर अभियुक्त का उक्त भूमि में स्वामित्व होना ज्ञात हुआ और उसके द्वारा अवैध अफीम की खेती करना पाया गया।

डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी ANTF,  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा  अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व मे ANTF, SOG व थाना पुलिस टीम द्वारा सक्षम न्यायालय से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सर्च वारंट लेकर उप प्रधान के ठिकानों में दबिश दी गई तथा उप प्रधान द्वारा अफीम की अवैध खेती करने की गतिविधि में संलिप्त होना पाया गया। पुलिस द्वारा अभि0 जसवंत सिंह पुत्र श्री भजन सिंह नि0- पीपलसाना हल्दूआ थाना- रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 55 वर्ष को उसके खेत से अफीम के पौधो की अवैध खेती करने पर गिरफ्तार किया गया।

जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 102/25 धारा-8/18 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.