शेयर बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रूपया डूब जाने के बाद युवक ने  फंदा डालकर मौत को  लगाया गले

हल्द्वानी।  मोटाहल्दू के ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी गांव के अच्छे परिवारों में एक परिवार के होनहार बेटे के शेयर बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रूपया डूब जाने के बाद अवसाद में चले जाने के चलते गले में फंदा लगाकर घर के वॉशरूम में मौत को गले लगा लिया, युवक की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी वरिष्ठ काश्तकार देवकीनंदन पांडे के पुत्र हेमचंद्र पांडे उम्र 41 वर्ष ने गत दिवस अपने ही घर के वॉशरूम में फंदा लगाकर दोपहर को आत्महत्या कर ली, घटना के समय उनके परिवार के सदस्य दिल्ली शादी में गए हुए थे, जबकि घर में माता-पिता ही अपने कमरे में मौजूद थे।

इसी बीच हेम ने अपने कमरे के वॉशरूम में आत्महत्या कर ली, मृतक की पत्नी सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्यरत है, ग्राम प्रधान विपिन जोशी के अनुसार हेमचंद्र पांडे शेयर बाजार में काम करते थे।

उन्होंने लोगों के करोड़ों रुपए शेयर मार्केट में लगाए, शेयर डाउन होने के चलते उन्हें भारी नुकसान हो गया, इसी बीच हेमचंद्र पांडे के पिता देवकीनंदन पांडे ने अपनी जमीन बेचकर बकायेदारों को लगभग एक करोड रुपए से अधिक पैसा लौटा दिया था, लेकिन हेम घाटा होने के कष्ट के चलते डिप्रेशन में चले गए, इसी दौरान गत दिवस उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

हेमचंद पांडे की 10 वर्ष की एक बेटी जबकि 14 माह का नन्हा दूधमुहा बेटा है, उक्त घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

सभी सदस्य सदमे में है, जबकि गांव में शोक की लहर व्याप्त है। आज गमगीन माहौल में उनकी शव यात्रा निकाली गई। तथा चित्रशिला घाट में देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.