रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। । सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल में विद्यालय प्रबंध समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के उत्थान के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।

जिसमें विद्यालय में पाली हाउस का निर्माण, छात्रों को फ्लोरिकल्चर की ट्रेनिंग, मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन, प्राइमरी स्कूल को सरकारी मान्यता प्रदान किए जाने की दिशा में कार्य, संगीत कक्ष का ध्वस्तीकरण तथा एल.डी .ए से निर्माण की स्वीकृति, चतुर्थ श्रेणी के पद सरकार से न मिलने पर विद्यालय स्रोतों से नियुक्ति, आदि शामिल हैं।

जिलाधिकारी प्रतिनिधि ए.डी.एम विवेक राय द्वारा जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग देने की बात कही।

बैठक में कुलपति कुमाउं विश्वविद्यालय नैनीताल दीवान एस रावत, पूर्व कुलपति तथा प्रबंध समिति सदस्य डॉ पी के पांडे, पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, प्रबंधक पद्मश्री अनूप साह, प्रबंध समिति सदस्य आलोक साह,प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, सहयोजित सदस्य विनोद पांडे , शिक्षक सदस्य डॉ एस. एस बिष्ट,रितेश साह उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.