ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोनिवि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहा एवं कठघरिया चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

यह निरीक्षण सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।

पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के संबंध में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों के अतिक्रमण को स्वयं मौके पर मौजूद टीम के माध्यम से हटवाया।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि एक बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़क किनारे टीन शेड का अवैध निर्माण किया गया तथा विद्युत घर से अवैध रूप से फड़/ठेले को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम के अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनीं एसआईआर कार्य 100% पूरा करने वाली पहली बीएलओ, 1700 फॉर्म भरकर बनाया रिकॉर्ड
error: Content is protected !!