ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

“चिलचिलाती धूप में नैनीताल पुलिस पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर”

नैनीताल। देशभर से भारी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु नैनीताल और आस-पास के क्षेत्रों नैनीताल, कैची धाम, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर आदि की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप और गर्म मौसम के बावजूद नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता के साथ जनसेवा में जुटी हुई है। यातायात सुचारू चल रही है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आज दिनाँक 20-04-2025 को वीकेंड के दृष्टिगत नैनीताल, भवाली, कैची, भीमताल और काठगोदाम जैसे प्रमुख स्थानों पर सुगम और निर्बाध यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है।

हर चौराहे, प्रमुख मोड़ और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

एसएसपी मीणा ने कहा कि बढ़ते यातायात के दबाव के कारण थोड़ा बहुत जो भी जाम की समस्याएं आ रही है उसको खुलवाने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार प्रयासरत है।
“नैनीताल पुलिस पर्यटकों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

हमारा प्रयास है कि हर आने वाला व्यक्ति न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले, बल्कि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का भी अनुभव करे।”

यह भी पढ़ें :  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दबोचा

You missed

error: Content is protected !!