ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कैंची धाम में सुचारु यातायात एवं दर्शन व्यवस्था

नैनीताल। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र  रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व व एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को कैंची धाम दर्शन एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु नैनीताल पुलिस की सक्रियता बरकार है।
सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी एवं समस्त पुलिस बल यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सरल बनाने हेतु सड़कों पर हर मोड़ हर चौराहों पर तैनात है।

जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। श्रद्धालु कैंची धाम के शांतिपूर्वक व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर रहे हैं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नाबालिग से गैंगरेप,चलती कार में पिलाई शराब,बारी-बारी से किया दुष्कर्म

मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस लगातार निगरानी रख रही है, जिससे आवागमन सरल और व्यवस्थित बना हुआ है।

जनपद नैनीताल पुलिस आप सभी से यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।

error: Content is protected !!