ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कत्थक नृत्य के सम्राट आशीष सिंह ने बच्चों को और महिला को सिखाया कथक नृत्य

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

देहरादून। कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के संगीत विभाग द्वारा सप्त दिवसीय कथक कार्यशाला का आज समापन समारोह आयोजित किया गया।

जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां मां सरस्वती की आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ  हेमराज सिंह सहनी अध्यक्ष HSS ग्रुप और AIMERS ग्रुप समन्वयक प्रोफेसर हेमन पाठक, कथक गुरु आशीष सिंह, डॉ ममता यादव एवं डॉ सरिता नेगी के द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई थी ।जिसमें वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथक नर्तक आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) ने कहा देहरादून में कथक कार्यशाला के आयोजन से हमारे नृत्य में जहां एक तरफ युवा विद्यार्थियों ने तालीम प्राप्त की वही महिलाएं ने भी समय निकल कर अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकाला ।

महिलाएं भी पीछे नहीं रही है, उम्र के दायरे को पीछे छोड़ भारतीय संस्कृति शास्त्रीय नृत्य कथक को पूरे जोश के साथ किया।ये जज़्बा ये बताता है कि सीखने की कोई उम्र की सीमा नहीं होती।

इस मौके पर उपस्थित प्रोफेसर निपुर सिंह, प्रोफेसर रेणु शुक्ला, डॉ प्रवीणा चतुर्वेदी, डॉ नीना गुप्ता, डॉ सविता, डॉ निशा यादव, डॉ सुनीति, डॉ रीना वर्मा, डॉ रचना चौहान, डॉ रचना पांडे, डॉ बबीता शर्मा, डॉ रेखा, कुमारी दीपिका आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!